बुलन्दशहर

16.70 करोड़ की लागत से बदली सूरजवाली की सूरत

विधायक के अथक प्रयासों से बदली गांव की तस्वीर, लगातार हो रहे विकास कार्य

बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के पैतृक गांव सूरजवाली में पिछले पांच वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कई विकास कार्य कराए गए हैं। ग्राम पंचायत में अब तक करीब 16 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। इनमें सड़क, शिक्षा, बिजली और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के पैतृक गांव में अब तक करीब 16 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। गांव में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए। इनमें सलेमपुर-सूरजवाली-हुर्थला-आंचरू मार्ग के चौड़ीकरण पर 14.41 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा सूरजवाली से मोरोनी तक सड़क निर्माण पर एक करोड़ रुपये तथा सूरजवाली से पूठरी तक सड़क निर्माण पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसी क्रम में एसएलएन पब्लिक स्कूल से साधन सहकारी समिति तक 25 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। वहीं रवि प्रकाश के घर से चामुंडा मंदिर तक आठ लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया गया है। इन सड़कों के निर्माण से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है। ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए गांव में 23 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण एवं विकास कराया गया है। वहीं जाटव समाज के श्मशान घाट के विकास के लिए भी आठ लाख रुपये के कार्य कराए गए हैं। भूमिया देवता स्थल पर 10 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है।विधायक अनिल शर्मा के अनुसार गांव की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 10 लाख रुपये की लागत से ट्रांसफार्मर की स्थापना की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में अलंकार योजना के अंतर्गत विद्यालय में 25 लाख रुपये की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है।

यह कार्य अभी निर्माणाधीन है। गांव के युवाओं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं व्यायाम की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच लाख रुपये की लागत से ओपन जिम की स्थापना भी की गई है।पिछले पांच वर्षों में कराए गए इन विकास कार्यों से सूरजवाली में सड़क, शिक्षा, बिजली और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूती मिली है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों से ग्रामीणों को सुविधाएं मिलने के साथ गांव की तस्वीर में भी बदलाव दिखाई दे रहा है।

रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!