उत्तर प्रदेश

सम्भल विभाग के विभागीय वैदिक गणित /विज्ञान मेले का हुआ आयोजन

धनोरा मंडी :आज राधेश्याम प्रभावती सरस्वती शिशु मन्दिर मंदिर, बहजोई में सम्भल विभाग के विभागीय वैदिक गणित /विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ श्री नरेश चन्द्र जी (अध्यक्ष), श्री सतीश चन्द्र जी (व्यवस्थापक), श्री दुष्यन्त कुमार जी(कोषाध्यक्ष), श्री दिनेश कुमार जी (जिला प्रभारी) एवं श्री प्रदीप गुप्ता जी के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन के साथ शुरू हुआ। मेले में सम्भल जिले के 05 विद्यालय व अमरोहा जिले के 02 विद्यालयों के भैया/बहनों ने अपने प्रयोग, प्रश्न मंच, प्रदर्श व पत्रवाचन में अपनी कुशलता दिखाई।

प्रतियोगिता में 65 भैया/बहनों ने प्रतिभाग किया जिसमेंप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान करने वाले भैया/बहनों को विद्यालय में ही ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया साथ ही पत्र वाचन में आचार्य श्री सुधीर कुमार जी बहजोई विद्यालय से उपस्थित रहे।

मेले में प्रधानाचार्य श्री सुरेश जी, श्री रामपत जी, श्री सुरेंद्र जी, श्री अजय जी, विभाग प्रमुख श्री भूदेव जी, जिला प्रमुख श्री बलवीर सिंह जी व श्री महेंद्र जी की विशेष भूमिका रही,निर्णायक के रूप में श्रीमती अमित विश्वास जी, रोहित जी, पिंकी जी, सुरभि जी, साक्षी जी, रितु जी आदि उपस्थित रहे।

संचालन मेले के संयोजक श्री चन्द्रपाल जी ने किया, प्रतियोगिता प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होकर दो बजे तक चली ल। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बलवीर सिंह जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मेले की तैयारी में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी का विशेष सहयोग रहा। प्रथम स्थान भैया/बहनों को प्रांत की तैयारी के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!