ग्रेटर नोएडा

ईद-उल-मिलाद के अवसर पर जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में हुआ विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में आज ईद-उल-मिलाद के पावन अवसर पर कक्षा वीं ‘अ’ के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ईद-उल-मिलाद के महत्व, प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और मानवता के मूल्यों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ईद-उल-मिलाद के महत्व पर प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक भाषण प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नाटक, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रेम, शांति, आपसी सम्मान और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।

विद्यार्थियों की मनमोहक एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और प्रार्थना सभा का वातावरण उत्साह एवं उल्लास से भर गया। कार्यक्रम के अंत में कक्षा अध्यापिका श्रीमती पूर्णिमा सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार प्रस्तुतियों के लिए प्रोत्साहित किया तथा कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान, मेहनत और उत्साह की सराहना की।

इस विशेष प्रार्थना सभा ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ते हुए प्रेम, एकता, सद्भाव और मानवता का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!