बागपत

जैन मिलन बड़ौत द्वारा द्वितीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं जैन युवा सम्मेलन आयोजित

बागपत (उत्तर प्रदेश) भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-5 की द्वितीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं जैन युवा सम्मेलन का आयोजन जैन मिलन बड़ौत के द्वारा कौशल भवन सभागार में किया गया।जिसमे भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज जी ने अपने उदबोधन मे कहा कि शिखर जी ओर गिरनार जी मे कब्जे का प्रयास कर रहे व्यक्तियो का जैन समाज डटकर विरोध करेगा । भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर मनोज कुमार जैन पैट्रोल पम्प वालो ने अपने उदबोधन मे कहा कि जैन समाज अहिंसक है लेकिन कायर नही है। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष धनपाल जैन चीप गन हाउस वाले रहे। मंच उद्घाटन धणेन्द्र जैन सचिव दिगम्बर जैन महाविद्यालय ने किया। चित्र अनावरण वीर आनन्द जैन नट बोल्ट वालो ने किया। दीप प्रज्वलन चेयरपर्सन अन्जली जैन ने किया। भोजन आतिथ्य डाक्टर अनिल जैन ओर शुभम जैन जीवन ज्योति नर्सिंग होम का रहा। मीटिंग की अध्यक्षता प्रदीप जैन एडवोकेट ओर संचालन क्षेत्रिय मन्त्री राखी जैन ने किया। समारोह गौरव नरेन्द्र जैन राजकमल ओर जैन समाज गौरव प्रवीण जैन टीकरी वाले व मनोज कुमार जैन (पैट्रोल पम्प) वाले रहे। मिलन गौरव पुनीत जैन, आदिश जैन ओर नवीन जैन बब्बल रहे। आयोजनकर्ताओ ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज एवं संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भावना के लिये कार्यकर्ताओं की सराहना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीर राजेश जैन भारती, जैन मिलन बड़ौत के अध्यक्ष वीर कमल जैन, मन्त्री वीर राजेंद्र जैन कानूनगो, कार्यकारी अध्यक्ष वीर दिनेश जैन कोयले वाले, कोषाध्यक्ष वीर अंकुर जैन, कार्यक्रम संयोजक वीर पुनीत जैन इंश्योरेंस वाले, वीर आदिश जैन एवं वीर अंकुर जैन फर्नीचर वाले, वरदान जैन, मनोज जैन सम्भव, राजेश जैन कढाव वाले, दिनेश जैन नवकार, नितिन जैन अन्छाड, विनय जैन, संगीता जैन भारती, नवनीत जैन, हर्षित जैन वनस्थली, सिद्धार्थ जैन, संजीव जैन डाबर, तरंग जैन, प्रवीण जैन ठेकेदार, अकुंर जैन बुढपुर, युवावीर शुभम जैन शान्तिनाथ, युवावीर यश जैन, युवावीर सत्यम जैन, युवावीर अनन्त जैन, युवावीर आगम जैन सहित समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!