स्वास्थ्य विभाग ने लगाया सईदगढी में स्वास्थ्य शिविर
जांच में किसी की रिपोर्ट निगेटिव नहीं पाई गई

औरंगाबाद( बुलंदशहर )सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों लखावटी के सौजन्य से सईदगढी मौहल्ले में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में आये मरीजों की डेंगू टाइफाइड मलेरिया आदि की जांच की गई सभी रिपोर्ट निगेटिव पाईं गईं। 
कस्बे के मौहल्ला सईदगढी में अनीस शेख के मासूम बच्चे अल्फेज की हाल ही में हुई तेज बुखार से मौत को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी के अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह ने सोमवार को मौहल्ला सईदगढी में जाहिद हुसैन के आवास पर स्वास्थ्य शिविर लगवाया। स्वास्थ्य शिविर में मैडिकल आफिसर डॉ तहसीन रज़ा एवं डॉ निखत अफसाना ने सैंकड़ों मरीजों की जांच पड़ताल कर आवश्यकता अनुसार दवायें दीं। शिविर में 21 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया जिसमें डेंगू मलेरिया टाइफाइड आदि की जांच की गई सभी रिपोर्ट निगेटिव पाईं गईं।
डॉ तहसीन रज़ा ने लोगों को बदलते मौसम में खान-पान में सावधानी बरतने और बुखार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल में इलाज कराने का आग्रह किया। वार्ड सभासद फिरोज सैफी ने शिविर में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






