प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन को लेकर प्रेस वार्ता, समाज के गणमान्य लोगों ने की तैयारियों पर चर्चा

बिलासपुर : अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशाल प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन को लेकर बिलासपुर नगर स्थित प्रजापति राजेंद्र आर्य के निवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान प्रजापति समाज के गणमान्य लोगों ने सम्मेलन की तैयारियों और इसके उद्देश्यों को लेकर जानकारी साझा की।
प्रजापति राजेंद्र आर्य ने बताया, प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन का आयोजन 27 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन भीमन फार्म हाउस, कस्बा बिलासपुर, ग्रेटर नोएडा में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता, शिक्षा, जागरूकता और समाज के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति, कार्यक्रम अध्यक्ष रामपाल प्रजापति तथा विशेष आमंत्रित प्रमुख अतिथि धीरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय विधायक जेवर रहेंगे। सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक प्रजापति राजेंद्र आर्य हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रजापति राजेंद्र आर्य, प्रेमचंद प्रजापति, संतोष प्रजापति, सोलू प्रजापति, झगडू प्रजापति, राहुल प्रजापति सहित प्रजापति समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महासम्मेलन में पहुंचने की अपील की।
रिपोर्टर घनश्याम पाल






