संत समाज एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में KPL कंपनी की नई फैक्ट्री का भव्य शुभारंभ

गाजियाबाद:औद्योगिक क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जोड़ते हुए KPL पेंटिंग टूल की नई फैक्ट्री का शुभारंभ भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल एवं सनातन धर्म के प्रबुद्ध संत समाज की गरिमामई उपस्थिति में KPL कंपनी का संचालन श्री उपेंद्र सिंह चौहान नवजोत कपूर, नितीश भारद्वाज एवं श्री उपेंद्र सिंह चौहान जी द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर संत समाज एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों ने KPL के नए औद्योगिक प्रतिष्ठान के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
“जहाँ संकल्प में शक्ति, कर्म में ईमानदारी और उद्देश्य में समाजहित हो, वहाँ उद्योग केवल व्यापार नहीं रहता, बल्कि विकास और रोजगार का माध्यम बन जाता है।”
KPL कंपनी पेंटिंग से संबंधित विभिन्न प्रकार के टूल्स एवं उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ उद्योग के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

उद्घाटन समारोह में श्री जीवन ऋषि जी महाराज, श्री तारासुत मनीषी जी, श्री कमल गिरी जी महाराज, श्री मछेंद्र नाथ जी महाराज, सूर्यांश जी महाराज मां बगलामुखी के उपासक, आचार्य श्री डॉक्टर यश पाराशर व उनकी टीम द्वारा योग प्रस्तुति और युवा कवि सक्षम चौहान के द्वारा काव्य पाठ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम संत समाज के अनेक संत वृंद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले एवं एक रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली श्री श्याम रसोई के संस्थापक श्री गोपाल शास्त्री जी, गाजियाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ.पी. यादव जी, ADIOS श्री पवन भाटी जी, हिरनॉट ग्रुप के चेयरमैन श्री रिंकेश त्यागी जी, चार बार के लोकप्रिय पार्षद श्री विजेंद्र सिंह चौहान जी, महानगर महामंत्री भाजपा श्री प्रदीप बाल्मीकी जी जिला व्यायाम शिक्षक राजकुमार वर्मा युग परिवर्तन सेवा समिति के चेयमैन/अध्यक्ष सुनील त्यागी व महामंत्री छोटे लाल कनोजिया व अमित चौहान सहित शहर के अनेक उद्योगपति, व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यूपीबीएस की आईटी टीम द्वारा कंपनी के सभी प्रकार के आईटी कार्य को यूपीबीएस डायरेक्टर श्री प्राची चौहान जी के नेतृत्व में पूर्ण किया गया
अतिथियों ने KPL के इस नए औद्योगिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के उद्योग क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
KPL कंपनी का संचालन श्री नवजोत कपूर, श्री नितीश भारद्वाज एवं श्री उपेंद्र सिंह चौहान जी जो कि कई सामाजिक संस्थाओं से एवं सरकारी संस्था से जुड़े हैं के नेतृत्व में किया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन Upendra Singh Chauhan ने सभी अतिथियों, संत समाज, उद्योग जगत एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि KPL आने वाले समय में गुणवत्ता, नवाचार और विश्वसनीयता के साथ अपने उत्पादों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
फैक्ट्री के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित संत समाज एवं गणमान्य अतिथियों ने KPL परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उद्योग की निरंतर प्रगति, सफलता एवं विस्तार की मंगलकामना की।
KPL Fulll Form
K = कौशल्या जो श्री राम की मां का नाम है और श्री उपेंद्र सिंह चौहान की भी मां का नाम है
P = प्राची सिंह चौहान उनकी धर्मपत्नी का नाम है
L = लव श्री राम के पुत्र का नाम है और उपेंद्र सिंह चौहान के पुत्र का नाम भी लव है
इस लिए उन्होंने कंपनी का नाम KPL Private Limited रखा है,
रिपोर्टर राहुल कंसल






