ग्रेटर नोएडा

जीएनआईओटी, ग्रेटर नोएडा में ‘शी इनोवेट्स 2.0 – आइडियाथॉन’ का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा :ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) की WISE Society द्वारा छात्राओं के लिए विशेष रूप से आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय आइडिया प्रतियोगिता ‘SHE INNOVATES 2.0 – IDEATHON’ का सफल आयोजन 23 सितंबर 2026 को GNIOT के इनोवेशन सेंटर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा छात्राओं को अपनी रचनात्मकता, नवाचार, उद्यमशील सोच, संचार एवं समस्या-समाधान कौशल प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की 50 से अधिक टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसमें Galgotias College of Engineering and Technology, Gautam Buddha University, IIMT College of Polytechnic, Sharda University, NIET, SDGI Global University, SGIT, KCC Institute of Technology and Management, Global College of Engineering and Technology तथा GNIOT सहित विभिन्न संस्थानों की छात्राओं ने अपने नवीन विचार एवं समाधान प्रस्तुत किए।

GNIOT की छात्राओं ने हासिल किए प्रमुख पुरस्कार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार GNIOT की प्रथमा मिश्रा एवं निधि गुप्ता ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार SDGI Global University की हिमानी रावत एवं अदिति को तथा तृतीय पुरस्कार GNIOT की श्रेया सिंह एवं आस्था शर्मा को प्रदान किया गया।

सांत्वना पुरस्कार के अंतर्गत प्राची शर्मा, आस्था सिंह (SDGI Global University), सलोनी राजपूत एवं रितिका राज (GNIOT) को सम्मानित किया गया।

विभिन्न विशेष श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। Most Unique Idea का पुरस्कार सुनीना एवं अनीका गुप्ता (Gautam Buddha University), Most Impactful Idea का पुरस्कार अपूर्वी गुप्ता (Galgotias College of Engineering and Technology) तथा Most Viable Idea का पुरस्कार तान्या वर्मा एवं तनिषा भाटिया (KCC Institute of Technology and Management) को प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा विजेताओं एवं विशेष पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट विचारों एवं प्रस्तुतियों के लिए सम्मानित किया गया।

विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने किया मूल्यांकन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. दीप्ति गोयल (CSE), डॉ. प्रियंका मिश्रा (ECE), सुश्री साघाती मुत्सुद्दी (CE), सुश्री आरती अत्री (प्रथम वर्ष), सुश्री विवेका सिंह चौहान (प्रथम वर्ष), डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव (IoT), डॉ. भावना तिवारी (CSE) एवं सुश्री भावना सचदेवा (ECE) शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के विचारों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया तथा अपने अनुभव एवं रचनात्मक सुझावों के माध्यम से छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में GNIOT के निदेशक प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता, WISE Society की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सीमा अरोड़ा तथा उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका दीक्षित के मार्गदर्शन एवं सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WISE Society ने GNIOT प्रबंधन, WISE Society के सभी सदस्यों, शिक्षकों, छात्र स्वयंसेवकों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागी संस्थानों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

‘SHE INNOVATES 2.0’ ने छात्राओं को नवाचार एवं उद्यमशीलता की दिशा में आगे बढ़ने, आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत करने तथा समाज एवं तकनीकी क्षेत्र की चुनौतियों के लिए प्रभावी समाधान विकसित करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण, नवाचार और युवा प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!