दनकौर
एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने इंडिया एक्सपो मार्ट एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 का किया शैक्षिक भ्रमण

दनकौर:एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने इंडिया एक्सपो मार्ट एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 का शैक्षिक भ्रमण किया,

इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को एक ही मंच पर विभिन्न उद्योगों, उत्पादों, नवाचारों, तकनीकों, पर्यटन एवं वैश्विक व्यावसायिक अवसरों को जानने और समझने का समृद्ध अनुभव प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रदर्शकों से संवाद किया, अंतरराष्ट्रीय स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा उद्यमिता, व्यापार, नवाचार और सांस्कृतिक विविधता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


इस प्रकार के अनुभवात्मक शिक्षण विद्यार्थियों को देखने, समझने, संवाद करने और कक्षा में प्राप्त ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।






