बुलन्दशहर

हनुमान अंशः कलाकारों का हुआ सम्मान समारोह 

शिरडी साईं बाबा फाउंडेशन, गांधी समिति एवं दर्शन समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)गांधी स्मृति भवन नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में लोकप्रिय हिंदी धार्मिक फिल्म हनुमान अंशः के कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिरडी साईं बाबा फाउंडेशन, गांधी समिति एवं दर्शन समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान जे पी सिसोदिया राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक मुख्य टृस्टी सांई (शिरडी) बाबा सेवक संगठन,व सिद्धपीठ शिरडी साईं दरबार साईं गांव सपनावत तथा गांधी समिति के वाइस चेयरमैन विजय गोयल गांधी समिति डायरेक्टर डॉ संजीत कुमार, श्री साईं बाबा संस्थान शिरडी के पूर्व सी ई ओ वक्छोरिया जी, आसिम खेत्रपाल आदि ने हनुमान अंशः फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी सहित अन्य सभी प्रमुख कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!