बुलन्दशहर

भारतीय शिक्षा बोर्ड के द्वितीय राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बुलन्दशहर में

वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में देशभर के विद्यार्थी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

बुलन्दशहर ( उत्तर प्रदेश) भारतीय शिक्षा बोर्ड के द्वितीय राष्ट्रीय खेल 2026-27 के अंतर्गत वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को जनपद बुलन्दशहर में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की मेजबानी सनराईज पब्लिक स्कूल, स्टेडियम रोड, टांडा, बुलन्दशहर द्वारा की जा रही है, जबकि प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल सनराईज ग्लोबल स्कूल, सैदपुर रोड, मानपुर, बुलन्दशहर निर्धारित किया गया है,

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। भारतीय शिक्षा बोर्ड के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक खेल वातावरण, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त होगा। आयोजक विद्यालय द्वारा प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, खेल मैदान, प्रतिभागियों  के स्वागत एवं आयोजन संबंधी तैयारियों पर कार्य किया जा रहा है।

सनराईज पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियो ं का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह राष्ट्रीय खेल आयोजन विद्यार्थियों को अपनी खेल क्षमता को निखारने, नई प्रतिभाओं से परिचित होने तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेल भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!