दनकौर

स्वास्थ्य शिविर में 120 से अधिक मरीजों की जांच, घुटने के दर्द व लीवर संबंधी रोगी अधिक

बिलासपुर:अलौदा जागीर गांव में सोमवार को शतायु हर्बल हॉस्पिटल सरकपुर की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान घुटनों में दर्द, लीवर संबंधी परेशानी तथा कुपोषण से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी के कारणों, खान-पान और नियमित दिनचर्या के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया।

शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराई। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। चिकित्सकों ने कहा कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। समय रहते जांच और उचित उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

शिविर में डॉ. मोहित नागर, डॉ. रजत मलिक, कपिल भाटी, सोनिया नायक, वंश रौसा और अवनेश नायक आदि ने सहयोग किया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को संतुलित आहार लेने, पर्याप्त पानी पीने, नियमित व्यायाम करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया।

शतायु हर्बल हॉस्पिटल की टीम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी मिल सके और उनका उचित मार्गदर्शन किया जा सके।

रिपोर्टर घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!