ग्रेटर नोएडा

एडवोकेट अनिल कुमार भाटी बने समाजवादी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल द्वारा ग्रेटर नोएडा निवासी एडवोकेट अनिल कुमार भाटी को समाजवादी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया है।

इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र में एडवोकेट अनिल कुमार भाटी से अपेक्षा की गई है कि वे समाजवादी पार्टी के मिशन पीडीए को देशभर में जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

एडवोकेट अनिल कुमार भाटी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एडवोकेट अनिल कुमार भाटी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा अधिवक्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!