भाजपा नेता दीपक दुल्हैरा करेंगे औरंगाबाद में रामलीला का शुभारंभ
प्राचीन नागेश्वर मंदिर के रामलीला मैदान में आज से शुरू होगा रामलीला मंचन

औरंगाबाद( बुलंदशहर )औरंगाबाद कस्बे में आज से शुरू होने जा रही रामलीला का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री दीपक दुल्हैरा शाम सात बजे फीता काट कर करेंगे। श्री रामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में प्राचीन नागेश्वर मंदिर के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव 4अक्टूबर से प्रारंभ होकर प्रतिदिन 21 अक्टूबर तक चलेगा।
मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि 8अक्टूबर गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य बारात निकाली जाएगी। साथ ही 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व पर रावण वाले फील्ड में रावण दहन किया जायेगा। 21अक्टूबर को रामलीला स्टेज़ पर भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ रामलीला महोत्सव का समापन किया जायेगा।
मंडल के डायरेक्टर पुनीत सिंघल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जायेगा। मंचन को भव्य और सजीव बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग पंडालों की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है।
रिपोर्टर राजेन्द्र अग्रवाल






