कबड्डी टूर्नामेंट में राना क्लब ने जीता खिताब
- कई जनपद की टीम ने कब्बड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा

छतारी : चौंढेरा में मां विचित्रा देवी विशाल क्लब कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की 60 टीमों ने प्रतिभाग किया।
छतारी के गांव चौंढेरा में मां विचित्रा देवी विशाल क्लब कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सतेंद्र राना गोंडा, अलीगढ़ और वीरू बड़ागांव, अलीगढ़ की टीम के बीच हुआ। इसमें सतेंद्र राना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 61 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता बड़ागांव की टीम को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रही जाड़ौल की टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार रेड और डिफेंस का प्रदर्शन किया। मैच देखने पहुंचे दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। राना क्लब के कप्तान और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टीम विजेता रही। इस मौके पर लाला गौतम, अमित कुमार, विनोद सुनार, बलवीर फौजी, गांधी राणा, लवकुश, यशपाल राणा, जीतू लोधी, गौरव राणा, गौरव कश्यप, लोकेश राणा, गुड्डू सूर्यवंशी, मास्टर गयूर खान, कृष्णा सेन, श्यामू सेन, विक्रम लोधी, बल्लू सिंह और दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा






