बागपत

गुर्जर स्वाभिमान रैली को लेकर बागपत में हुआ मंथन, 40 बसों से दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य

बागपत(उत्तर प्रदेश) शनिवार को गुर्जर भवन बागपत में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा एवं गुर्जर महासभा बागपत के तत्वावधान में ‘संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगामी 27 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली गुर्जर स्वाभिमान रैली तथा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर भी मंथन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हरिशचंद्र भाटी ने की, जबकि संचालन प्रधान तेजपाल बली ने किया। सभा को संबोधित करते हुए हरिशचंद्र भाटी ने समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा, संगठन और व्यवसाय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को शिक्षित करने के साथ-साथ समाज को संगठित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी है। उन्होंने समाज की राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाते हुए एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उपाध्यक्ष केपी सिंह कसाना, महासचिव रामकेश चपराणा, उपाध्यक्ष जगबीर सिंह दौला तथा अशोक भाटी ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने समाज की एकता और आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर देते हुए आगामी रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में बागपत जनपद के विभिन्न गांवों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली रैली में बड़ी संख्या में लोगों को पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। प्रतिनिधियों ने बागपत जनपद से 40 बसों के दिल्ली जाने का लक्ष्य रखा। इसके लिए गांव-गांव संपर्क कर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा हुई। गुर्जर भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेन्द्र सिंह धामा, गुर्जर महासभा बागपत के अध्यक्ष डॉ कर्मवीर तोमर, सचिव प्रमोद धामा, उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र अछवान, उपाध्यक्ष देवेंद्र गावड़ी, मा श्योराज पाबला, भाकियू बागपत के अध्यक्ष प्रताप गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, जिला पंचायत सदस्य संजय डीलर, श्याम सिंह, हरनंद भैडापुर, अमरजीत कमाला, विषराज मेवला, वीरसेन गावड़ी, संजय प्रधान बली, महाराज सिंह, देवमुनि, दयाचंद खैला, बिजेन्द्र चंदीला, काशी प्रधान भगोट, कर्मपाल नोराज, सुभाष गुर्जर प्रमुख, राजू बोढा तथा मित्तन पहलवान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!