बुलन्दशहर

सामूहिक बलात्कार काण्ड की रिपोर्ट दर्ज 

मुख्य आरोपी दबोचा तीन फरार अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश जारी 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )औरंगाबाद थाना पुलिस ने बकौरा में नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार काण्ड की रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को बंदी बनाकर जेल भेज दिया उसके तीन अन्य फरार साथियों को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। पीड़िता को मेडिकल कराने भेजा गया है।

थाना क्षेत्र के गांव बकौरा में नाबालिग छात्रा से हुए सामूहिक बलात्कार काण्ड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने रविवार सुबह गांव पहुंच कर मामले की तहकीकात कर पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को बंदी बनाकर जेल भेज दिया। गांव वालों ने मुख्य अभियुक्त को दबंग बताया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी लवकुश पुत्र सुरेश ठाकुर निवासी ग्राम बकौरा को बंदी बना लिया गया है। उसके तीन अन्य साथियों सौरभ पुत्र बुद्भा, कपिल शर्मा पुत्र नरेश शर्मा तथा विक्रांत पुत्र राजेन्द्र सभी निवासी ग्राम बकौरा की सरगर्मी से तलाश जारी है। फरार अभियुक्तों को शीघ्र ही बंदी बनाकर जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!