किसान मंच

चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर नलगढ़ा, नोएडा स्थित नवनिर्मित कार्यालय पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

नोएडा: किसानों के मसीहा बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत जी की 91 वी जयंती पर परपौत्र हंसराज टिकैत के द्वारा नलगढ़ा में किसान महाकुंभ: नए कार्यालय का उद्घाटन, हवन, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर पर

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक, किसान मसीहा बाबा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर आज नलगढ़ा, नोएडा स्थित नवनिर्मित कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की पुत्रवधु निकिता टिकैत एवं पुत्र चौधरी चरण सिंह टिकैत के पौत्र हंसराज टिकैत के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। और सर झुका कर जमीन को प्रणाम किया

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई। किसानों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए 91 पौधारोपण किया गया, रोटरी क्लब के सहयोग से 51 रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ और अंत में विशाल भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण कर देश भक्ति रागनी एवं बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किस्सों से किसानों को रागिनी के माध्यम से अवगत कराया गया

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने कहा – “बाबा टिकैत ने हमें सिखाया था कि किसान एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। आज का ये सेवा महोत्सव उन्हीं के आदर्शों को आगे बढ़ा रहा है।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विमला खटाना ममता डेढा रेखा भाटी,सत्तो देवी भाटी सरदार मंजीत सिंह, राजे प्रधान राजीव मलिक सुरेंद्र नागर, अनित कसाना, ललित चौहान, भगत सिंह प्रधान, हरेंद्र भाटी, रॉबिन नागर, सुनील प्रधान, बेली भाटी, अमित जैलदार, अरविंद, नागेश, अमित, संदीप खटाना, विनोद पंडित, बेगराज प्रधान, सुंदर भूडा, पुलिस विभाग के अधिकारी नोएडा ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी सहित हजारों किसान साथी की संख्या में मातृ शक्ति ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!