किसान मंच
सपा नूता शाहजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती हाउस अरेस्ट
10 अक्टूबर के प्रस्तावित धरने प्रदर्शन के मद्देनजर हुई कार्रवाई

औरंगाबाद (बुलंदशहर)सपा नेता शाहजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती को पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर दिया।
समाजवादी पार्टी जिला सचिव एवं वार्ड नंबर चार से सभासद पति शाहजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती को पुलिस ने गुरुवार को उनके मौहल्ला मेवातियान में हाउस अरेस्ट कर दिया। समाज वादी पार्टी ने 10अक्टूबर को धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है उसी को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शाहजुददीन मेवाती ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी नागरिक को अपनी बात रखने और जन हित में मुद्दे उठाने का अधिकार है ।हाउस अरेस्ट कर दिये जाने के बाबजूद उनकी आवाज दबने वाली नहीं है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






