
औरंगाबाद (बुलंदशहर )ग्राम सुरजावली में भाजपा के तत्वावधान में””अनकही कहानियां”” कार्यक्रम में दिल्ली से आए कलाकारों ने ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने भाजपा की जनहित कारी योजनाओं और सर्वसमाज के हितों में उठाए गए कदमों की सटीक जानकारी दी।
विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरजावली में ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजय शर्मा ने किया। शर्मा ने पिछली सरकारों और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यों का तुलनात्मक विवरण दिया और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान गजराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेने का आवाहन किया
मोहित कपासिया, वेदप्रकाश लोधी,अरुण मास्टर,पाली भगत,मदन खुराना, शीशपाल शेरु सिंह,पिंटू लोधी,बाबी, गौरीशंकर, जयपाल सिंह, जगदीश जंगलिया आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






