जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में हुआ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल,स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा, 09 अक्टूबर 2026 को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर के उपलक्ष्य पर कक्षा VIII-ब के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा तनाव, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा विषय से संबंधित प्रभावशाली परिचय एवं प्रस्तुति के साथ किया गया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व को दर्शाता हुआ एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं को समझने, अपनी समस्याओं को साझा करने तथा आवश्यकता पड़ने पर दूसरों से सहायता लेने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रसन्नता, आत्मविश्वास, सकारात्मकता और भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व को उजागर किया।
इस विशेष प्रार्थना सभा द्वारा विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है और अपनी भावनाओं के प्रति सजग रहना तथा आवश्यकता पड़ने पर बात करना स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा VIIl-ब के विद्यार्थियों ने“स्वस्थ मन, सकारात्मक सोच और खुशहाल जीवन” का प्रेरणादायी संदेश विद्यालय समुदाय तक पहुँचाया।
*”स्वस्थ मन ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।”*






