ग्रेटर नोएडा

भारत को जानो प्रतियोगिता 2026 दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में हुई आयोजित

ग्रेटर नोएडा:भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में आयोजित की गई ।

भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक ओमप्रकाश गोयल को बताया कि इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रज्ञान स्कूल , वनस्थली पब्लिक स्कूल, एसेंट इंटरनेशनल स्कूल, रामाज़्या स्कूल , विश्व भारती पब्लिक स्कूल , विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल के 24 बच्चों द्वारा भाग लिया,

प्रांत से आये मुदित अग्रवाल जी द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई ।

सीनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल (प्रथम ) व विश्व भारती पब्लिक स्कूल (दूसरे ) , जूनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल (प्रथम ) व प्रज्ञान स्कूल दूसरे स्थान पर रहे ।

प्रतियोगिता में शाखा अध्यक्ष मुकुल गोयल , आलोक गोयल , सविता शर्मा , पदमा वर्मा व स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे ।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!