अपराध

मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर की फायरिंग 

मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को दबोचा,सी ओ सिटी ने किया मौका मुआयना 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कस्बे के एक मौहल्ले में एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर दलित युवक पर जान से मारने की नीयत से फायर‌ कर दिया। शोर गुल सुनकर पडौसी मौके पर पहुंचे तो हमलावर युवक जान से मार डालने की धमकी देते हुए फायरिंग करते हुए भाग निकला। फायरिंग से मौहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हमलावर युवक को बंदी बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सी ओ सिटी अनिल कुमार शाही ने मौका मुआयना कर अधीनस्थों को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद अभियुक्त को जेल भेज दिया।

कस्बे के वार्ड एक मौहल्ला तालमनगर में बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। मौहल्ला निवासी अभिषेक कुमार पुत्र कमल सिंह जाटव ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी अपने पड़ोसी से मामूली कहासुनी हो गई। जिसके चलते उसका पडौसी उसे केई दिन से परेशान करता आ रहा था। बुधवार को लगभग साढ़े दस बजे पडौसी युवक मनमोहन सिंह पुत्र सरदार हरभजन सिंह ने उनके घर में घुसकर मेरे उपर जान से मार डालने की नीयत से फायर झोंक दिया। गोली बगल से निकल कर कमरे की खिड़की पर टकराते हुए निकल गई। शोर सुनकर पडौसी बचाने दौडे तो मनमोहन सिंह मुझे जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला।। बाहर निकल कर उसने फायर झोंक दिया जो बाहर खड़ी गाड़ी सलैरियो यूपी 13बी एच 1497 के फंट शीशे से जा टकराई।

पीड़ित पक्ष ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को बंदी बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर सी ओ सिटी अनिल कुमार शाही ने रात में ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर पुलिस को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1,), 352,351(3), 324 (4,), के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी मनमोहन सिंह पुत्र सरदार हरभजन सिंह को जेल भेज दिया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!