आस्था

आज खरना के व्रत:नहाए खाय के साथ शुरू हुआ डाला छठ महोत्सव

जयपुर : बिहार समाज संगठन के तत्वाधान में कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि आज से भगवान सूर्य देव की आराधना का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ नहाय खाय से शुरू हुआ। डाला छठ पूजा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। समाज के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने बताया कि सूर्या उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व डाला छठ कि व्रत रखने वाले सुबह स्नान कर कच्चा चावल, चने की दाल, लौकी की सब्जी, जिसमे सेन्धा नमक का प्रयोग किया गया ।आज खरना का व्रत रखेंगे, जो निर्जला उपवास रखेंगे शाम को घर में ही भगवान सूर्य देव की गुड़ की खीर की भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे। खीर को केले के पत्ते पर निकालकर मौसमी फल तुलसी आदि रखकर सूर्य देव को घी का दीपक जलाकर भोग लगाएंगे ,

जिनके घरों में यह पर्व नही होता है उनको निमंत्रण देकर प्रसाद जरूर खिलाते हैं । खरना के प्रसाद का बड़ा ही महत्व है। यह प्रसाद मांग कर भी खाते है । इसके साथ ही निर्जला निराहार उपवास शुरू हो जाएगा । जो 16 नवंबर को सूर्य देव को अधर्य देने के साथ इस महापर्व का समापन होगा । राष्ट्रीय महामंत्री चंदन कुमार मंडल ने बताया की 15 व 16 नवंबर को गलता जी तीर्थ पर बड़ी धूमधाम से छठ मनाया जाएगा । इस बार आमेर मावटा, एनबीसी के पिछे दुर्गा विस्तार कालोनी, राॅयल सिटी माचवा विश्वकर्मा के साथ 51 जगहों पर डाला छठ पूजा मनाया जाएगा। 15 नवंबर को गलताजी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी व 16 नवंबर को पवित्र गलता जी तीर्थ पर उगते हुए सूर्य देव को दूसरा अध्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन होगा । स्वच्छ भारत स्वास्थ्य भारत का गलता तीर्थ में फुलों की वर्षा किया जाएगा ।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!