किसान मंच

किसान एकता महासंघ ने बड़ी धूमधाम से मनाया अपना द्वितीय स्थापना दिवस 

महाशय बेगराज नागर व उनकी टीम ने रागिनियों के माध्यम से मचाई धूम

दनकौर:आज किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने किसान आदर्श इंटर कॉलेज प्रांगण दनकौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के सानिध्य में बड़ी धूमधाम से अपने संगठन का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्नीलाल भगत जी एवं संचालन अरविंद सेक्रेटरी ने किया संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया किसान एकता महासंघ को 15 नवंबर को दो वर्ष पूरे हो गए हैं इसके उपलक्ष्य में आज द्वितीय स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में कई राज्यों के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान संगठन ने मीडिया कर्मी,सामाजिक संगठन व क्षेत्र के दो दर्जन किसान संगठनो के पदाधिकारी, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों का संगठन द्वारा मूमेंटो एवं अंग वस्त्र व फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया ,

कार्यक्रम के दौरान लोगों के मनोरंजन में महाशय बेगराज नागर व उनकी टीम द्वारा ऐतिहासिक रागनियो का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया तथा संगठन के पदाधिकारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किसान,गरीब,मजदूर ,असहाय, शोषित लोगों की मदद करने को लेकर निर्देशित किया कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी ने रक्तदान शिविर एवं निशुल्क हेल्थ चेकअप का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने रक्तदान किया रक्तदान ही महादान है,

इस मौके पर रमेश कसाना,पप्पू प्रधान,रामानंद कसाना प्रवीण पहलवान, देवेंद्र सोमवंशी,अमित नागर, मास्टर इंद्रपाल सिंह,अरविंद सेक्रेटरी,संजीव चौधरी,अजय कुमार,राजवीर अधाना, बृजेश मिश्रा,सावित्री देवी,आनंद मावी मोनू गुर्जर,उषा तोमर,दीपक नागर प्रदीप कसाना,जोगिंदर कसाना,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!