ग्रेटर नोएडा

एक्सोटिका फ्रेस्को AOA, NOFAA एवं नोएडा लोक मंच की संयुक्त पहल से मेडिसिन डोनेशन अभियान का शुभारंभ

नोएडा: सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एक्सोटिका फ्रेस्को AOA ने NOFAA एवं नोएडा लोक मंच के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए मेडिसिन डोनेशन अभियान शुरू किया है।

इस पहल के अंतर्गत निवासी अपने घरों में उपलब्ध अनुपयोगी एवं एक्सपायरी से पहले की दवाइयाँ—टैबलेट, कैप्सूल, सीलबंद सिरप की बोतलें—साथ ही नए एवं अप्रयुक्त एडल्ट डायपर्स और अन्य उपयोगी हेल्थकेयर सामग्री एक्सोटिका फ्रेस्को क्लब हाउस रिसेप्शन पर रखे गए डोनेशन बॉक्स में जमा कर सकते हैं।

एकत्रित सामग्री नोएडा लोक मंच द्वारा साप्ताहिक रूप से एकत्र कर सेक्टर 12, नोएडा स्थित उनके दवा बैंक एवं डिस्पेंसरी तक पहुँचाई जाएगी, जहाँ जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराने में इसका उपयोग होगा।

सुरोजित दासगुप्ता, महासचिव, NOFAA एवं एक्सोटिका फ्रेस्को AOA, ने कहा “हमें गर्व है कि एक्सोटिका फ्रेस्को इस पहल को शुरू करने वाली पहली सोसायटी है। हमारे घरों में अनुपयोगी पड़ी दवाइयाँ किसी जरूरतमंद के लिए राहत, उपचार और आशा का माध्यम बन सकती हैं। हमारा प्रयास है कि इस अभियान को NOFAA की अन्य सदस्य सोसायटियों तक भी ले जाया जाए, ताकि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से व्यापक सामाजिक बदलाव लाया जा सके।

इस नेक कार्य में सहयोग और साझेदारी के लिए श्री महेश सक्सेना जी, महासचिव, नोएडा लोक मंच एवं नोएडा लोक मंच की पूरी टीम के प्रति मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।”

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!