बुलन्दशहर

पूर्व सपा नगर अध्यक्ष रियाजउद्दीन कुरैशी का हुआ इंतकाल

सैकड़ों लोगों ने आवास पर पहुंच कर जताया शोक,शोकाकुल परिवार जनों को बंधाया ढांढस 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )पूर्व सपा नगर अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद रियाजउद्दीन कुरैशी का मंगलवार को दुखद इंतकाल हो गया। उनकी उम्र लगभग 52 वर्ष थी वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके इंतकाल का समाचार सुनकर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर उनके निधन पर शोक जताया और शोकाकुल परिवार जनों को ढांढस बंधाया। गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

नगर पंचायत के सभासद रहे सपा नेता रियाजउद्दीन कुरैशी को परिजन मंगलवार को इलाज कराने दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनका इंतकाल हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके मौहल्ला अजीजाबाद स्थित आवास पर लाया गया। उनके निधन का समाचार सुनकर सपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक जताया और शोकाकुल परिवार जनों को ढांढस बंधाया। रियाजउद्दीन कुरैशी ने अपने पीछे माता, पत्नी, तीन पुत्र और चार बेटियां रोते बिलखते छोड़े हैं। उनका जनाजा मौहल्ले के कब्रिस्तान में ले जाया गया जहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!