साहित्य जगत

रवीन्द्र कुशवाहा, रोहित ‌राय व अनीता दुबे  को मिला विद्या वाचस्पति सम्मान

राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह में पांच पुस्तकों को लोकार्पित किया गया 

प्रयागराज :आज करेली स्थित ब्लू बेल स्कूल के भव्यतम सभागार में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का एक वृहद सम्मान एवं लोकार्पण समारोह वरिष्ठ साहित्यकार डा•शम्भूनाथ त्रिपाठी ‘अंशुल’ की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम आयोजक तथा महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डा•भगवान प्रसाद उपाध्याय के संचालन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि मा•न्यायमूर्ति सुधीर नारायण,विशिष्ट अतिथि महासंघ के संरक्षक डा•बालकृष्ण पाण्डेय,वरिष्ठ साहित्यकार डा•जया मोहन,ब्लू बेल स्कूल के प्रबंधक संदीप कुशवाह को अंगवस्त्र व सम्मान-पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के इस आयोजन में प्रयागराज के वरिष्ठ चित्रकार एवं कवि रवीन्द्र कुशवाहा , मंडला म० प्र० की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती अनीता दुबे तथा सुलतानपुर के युवा कवि रोहित राय को विद्या वाचस्पति सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डा•शंभुनाथ त्रिपाठी ‘अंशुल’ के कहानी संग्रह ‘वघोलहिया भउजी’,डा•रामसुख यादव के उपान्यास ‘भ्रम,पंडा और प्रयागराज’,रामशंकर पटेल की पुस्तक ‘जीवन सौन्दर्य सुख और शांति’,चित्रकूट के वरिष्ठ साहित्यकार डा•सतीश ‘बब्बा’ के कहानी-संग्रह ‘रिश्ते यहाँ भी बनते हैं’ तथा डा•रामलखन चौरसिया वागीश की पुस्तक ‘लघु काव्य कौमदी’ का विमोचन मचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।

सभी कवि-लेखक ने अपनी-अपनी पुस्तकों पर अपनी बात भी रखी तथा वाचस्पति सम्मान से सम्मानित साहित्यकारों ने भी अपने उद्गार प्रकट किये।कार्यक्रम के आरंभ में महासंघ के राष्ट्रीय साहित्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी डा•रामलखन चौरसिया ने समस्त अतिथिगण का शब्द-सुमन से स्वागत किया तथा पं•राकेश मालवीय ‘मुस्कान ‘ने अपनी काव्य-मणियों से सरस्वती वंदना की।

इस अवसर पर डॉ योगेंद्र कुमार मिश्रा विश्वबंधु ,’रंजन प्रकाशन’ के व्यवस्थापक रंजन पाण्डेय, वरिष्ठ साहित्यकार डा•ऊषा मिश्रा,डा•अजय मालवीय’बहार’,सुधीर तिवारी,महासंघ के देश दर्शन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी प्रदीप सिंह,डा•श्यामफतनपुरी, हरीश वर्मा ,केशव सक्सेना,शिव प्रसाद श्रीवास्तव सुनील दानिश , मुदित व चैतन्य मालवीय अश्विनी कुमार , पंकज गुप्ता , श्रीमती प्रेमलता यादव , गरिमा सिंह आदि अन्य रचनाकार भी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!