नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसान- मजदूरों को 20 दिन के अंदर-अंदर सभी समस्याओं का निस्तारण करने का दिया आश्वासन

नोएडा:आज पूर्व से ही निर्धारित समय अनुसार नोएडा प्राधिकरण द्वारा किसानों-मजदूरो को प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए बुलाया गया। वहां मौके पर उनके साथ अभद्रता की। भारतीय किसान यूनियन के योद्धाओं को पता चलते ही सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी नोएडा प्राधिकरण पहुंचे। जिससे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और ससम्मान सभी किसान-मजदूर भाइयों के साथ प्राधिकरण के एसीईओ पुष्पराज सिंह,ओसीडी महिमा सिंह,जीएम प्लानिंग,जीएम प्रोजेक्ट,जीएम सिविल,जीएम जल-सीवर आदि अधिकारियो ने बैठकर मीटिंग की व 20 दिन के अंदर-अंदर सभी समस्याओं को निस्तारण करने का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया। आज इसी मौके पर किसान मजदूर भाइयों की समस्याओं के निस्तारण करने के लिए 15 लोगों की एक कमेटी भी भाकियू द्वारा बनाई गई।
आज इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पवन खटाना,गजेंद्र नेता,सुंदर नेता,सुरेंद्र ढाक,धर्मपाल स्वामी,सूबेराम मास्टर,अजीत अधाना,बेलीराम भाटी,अमित डेढ़ा,लाला यादव,रोबिन नागर,ललित चौहान,संजू चौधरी,अमित भाटी,नगेश चपराना,सोनू बैंसला,सोनू चौहान,राहुल भाटी, धर्मेंद्र भाटी,आदि सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे।






