डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य
22 नवंबर को कनारसी पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री,20 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद,सुबह नौ बजे से सजेगा रागनी का मंच

दनकौर: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 नवंबर को गौतमबुद्धनगर के कनारसी गांव पहुंचेंगे। वह यहां संविधान सभा के सदस्य एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों और आसपास के गांवों से करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
आयोजकों के अनुसार समारोह स्थल पर सुबह 9 बजे से रागनी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आसपास के गांवों और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में संपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।






