नोएडा

जरूरतमंद बच्चों के लिए समर्पित है फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन

डॉ. महिपाल सिंह की समाजसेवा की मंच से सराहना

नोएडा :सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज में रविवार को आयोजित एक शाम ग्रैंड अजनारा हेरिटेज के नाम कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि डॉ. महिपाल सिंह की समाजसेवा की मंच से प्रमुखता से सराहना की गई।

हास्य कवि विनोद पाण्डेय ने डॉ. महिपाल सिंह के बारे में बोलते हुए कहा कि फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा समाज में जरूरतमंद बच्चों के लिए निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन हमेशा जरूरतमंद बच्चों के साथ खड़ा रहता है और यह कार्य अनुकरणीय है।

विनोद पाण्डेय ने कहा कि हमें एक बार सेक्टर-70 स्थित स्थित फस्टवन रिहैब सेंटर जाकर डॉ. महिपाल सिंह के कार्यों को जरूर देखना चाहिए। उनके इस संबोधन के बाद पूरे परिसर में तालियां गूंज उठीं। डॉ. महिपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि यह कवि सम्मेलन एओए द्वारा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया गया था। विनोद पाण्डेय के संयोजन एवं संचालन में हुए सम्मेलन में सुनहरी लाल तुरंत, मोहित सक्सेना, शशि पाण्डेय और शिवांगी प्रेरणा ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निखिल सिंघल, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. पीयूष द्विवेदी एवं महेश सक्सेना, डाक्टर महिपाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरज शर्मा भी उपस्थित रहे। एओए अध्यक्ष विशाल शर्मा, महासचिव योगेश कुमार, उपाध्यक्ष गोविंद मेहताऔर कोषाध्यक्ष विवेक त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!