नोएडा

समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने पांच विशिष्ट व्यक्तित्वों को किया सम्मानित

नोएडा:समाज के प्रति समर्पण, जनहित के कार्यों और सामाजिक उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच विशिष्ट व्यक्तित्वों को गौतम बुद्ध नगर विकास समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले व्यक्तित्वों में डॉ. रंजन तोमर (अध्यक्ष, नोवरा), प्रो. राजेश सहाय (संस्थापक, नोफा), रजनी कटारिया (हेल्पिंग हैंड्स), प्रिंस शर्मा (चैलेंजर्स ग्रुप) एवं सुरोजित दासगुप्ता , महासचिव नोफ़ा शामिल रहे।

यह सम्मान उनके द्वारा समाजहित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के अवसर पर नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव उपस्थित रहे तथा समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय एवं सचिव अनूप सोनी भी मौजूद रहे।

समिति का मानना है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ऐसे प्रयासों को पहचान और प्रोत्साहन देना आवश्यक है। ऐसे व्यक्तित्व न केवल समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि सामूहिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करते हैं।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति सभी सम्मानित व्यक्तित्वों के प्रति आभार व्यक्त करती है और उनके सामाजिक योगदान एवं जनसेवा के संकल्प को नमन करती है।

सुरोजित दासगुप्ता, महासचिव, NOFAA ने कहा, “गौतम बुद्ध नगर विकास समिति द्वारा इस सम्मान के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। समिति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पाण्डेय जी एवं पूरी टीम को समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए हार्दिक बधाई। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में समिति के प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। मेरी शुभकामनाएँ हैं कि समिति भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करती रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!