विश्राम घाट मथुरा में यमुना किनारे की दीपमाला प्रज्ज्वलित
गोवर्धन मासिक परिक्रमा तीर्थयात्रियों ने किया आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)मासिक परिक्रमा तीर्थयात्रियों ने सोमवार की देर शाम मथुरा विश्राम घाट पहुंच कर यमुना किनारे देव दीपावली मनाई और दीपमाला प्रज्ज्वलित की।
कस्बे से श्री गिरिराज जी सेवा समिति के सदस्यों ने सोमवार को गोवर्धन पहुंच कर श्री गिरिराज जी महाराज की मासिक परिक्रमा की। परिक्रमा करने के उपरांत सभी तीर्थ यात्री मथुरा पहुंचे और द्वारिकाधीश मंदिर में द्ववारिकाधीश महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

मंदिर दर्शन कर सभी सदस्यों ने विश्राम घाट पर यमुना किनारे देव दीपावली मनाई और दीपमाला प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना करते हुए विश्व कल्याण और सनातनी समाज की मंगल कामनाएं कीं।
इस अवसर पर डॉ विनोद कुमार अग्रवाल, कैलाश कुमार अग्रवाल , सतीश कुमार सिंघल, सचिन अग्रवाल, राकेश वर्मा, भूरा सर्राफ आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






