बुलन्दशहर

पंडित विद्यानिधि भारद्वाज का हुआ स्वर्गवास 

ब्रजघाट गंगा तट पर पंचतत्व में हुए विलीन ,सैकड़ों लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर जताया शोक 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )पंडित विद्यानिधि भारद्वाज का मंगलवार की देर रात स्वर्गवास हो गया। उनकी आयु लगभग 40 वर्ष थी। कुछ माह पूर्व वो एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के चलते बीमार चल रहे थे।

मेन सदर बाजार स्थित शिव मंदिर के महंत स्वर्गीय पंडित चिंतामणि भारद्वाज के ज्येष्ठ पुत्र पंडित विद्यानिधि भारद्वाज के निधन का समाचार मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक जताया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

बुधवार को उनका अंतिम संस्कार ब्रजघाट गंगा तट पर लेजाकर गमगीन माहौल में कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे तीन लड़कियां और दो पुत्र रोते बिलखते छोड़े हैं। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र लवकुश भारद्वाज ने दी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!