जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों के लिए मनाया धन्यवाद दिवस

ग्रेटर नोएडा: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए धन्यवाद दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कृतज्ञता, प्रेम और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। बच्चों को बताया गया कि हमें अपने माता-पिता, शिक्षकों, मित्रों तथा जीवन में हमारा सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने सुंदर चित्र बनाए, आकर्षक हस्तकला तैयार की तथा अपने विचारों के माध्यम से धन्यवाद और आभार की भावना व्यक्त की।
शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि हमें प्रतिदिन छोटी-छोटी बातों के लिए भी धन्यवाद कहना चाहिए तथा सभी के प्रति दयालु, सहयोगी और विनम्र रहना चाहिए।
यह आयोजन बच्चों के लिए आनंददायक होने के साथ-साथ शिक्षाप्रद भी रहा। इसने सभी को कृतज्ञता और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया।
यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






