दस्तमपुर में ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत , परिजनों में मचा कोहराम

जेवर:जेवर कोतवाली क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। ईंटों से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय बच्ची गांव में ही सड़क किनारे अपने परिजनों के साथ अपने खेत पर बने मंदिर गई थी, वहां से वापिस घर आ रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर की चपेट में वह आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची ट्रैक्टर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर कष्णा वत्स






