राजस्थान

राष्ट्रीय प्रवक्ता बने बिहार समाज संगठन के सुभाष बिहारी

जयपुर : बिहार समाज संगठन के विशेष शिष्ट मंडल एवं कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में सुभाष बिहारी को मनोनीत किया है | समाज के कोर कमेटी द्वारा उनको प्रमाण पत्र दिया गया है | कोर कमिटी व विशेष शिष्ट मंडल के सदस्यों ने व्यापक स्तर पर समाज की ओर से कार्य विस्तार पर चर्चा किया गया | बिहार समाज संगठन ने अपने आगामी कार्यक्रम को रूपरेखा के बारे विस्तार से बताया | आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन शर्मा व राष्ट्रीय महामंत्री चंदन कुमार एवं तमाम पदाधिकारियों और कोर कमेटी सदस्य को अवगत कराया गया |

सुभाष बिहारी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व संभालने के स्वीकृति प्रदान की | राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने बताया कि साॕल, साफा एवं गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया | समाज की ओर से स्वागत व अभिनंदन सम्मान स्वरूप किया गया | कोर कमेटी के सदस्य राम आशीष पॖजापति, चंदन रावत, सुशील कुमार सिंहा, डॉ अरविंद कुमार ओझा, संजीव मिश्रा, चंदन सिंह आदि उपस्थित थे | समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया |

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!