बुलन्दशहर

पार्लर सीखने जा रही युवती को प्रेमी युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया 

पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, प्रेमी युगल का नहीं लगा कोई सुराग 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से बाइस वर्षीया युवती को उसका प्रेमी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। युवती ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के बहाने घर से निकली थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की लेकिन प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव अकबराबाद कूड़ा निवासी बाइस वर्षीया युवती ब्यूटी पार्लर का काम सीखने शिवाली जाती थी। रोजाना की भांति वह शुक्रवार को सुबह दस बजे घर से शिवाली जाने के लिए कहकर निकली लेकिन वह ना तो ब्यूटीपार्लर पहुंचीं और ना ही घर वापस लौटी। तलाश करने पर पता चला कि उसे ग्राम काजीपुरा थाना मंडी चौकी बुलंदशहर निवासी गुड्डू पुत्र जानी अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। लापता युवती के पिता ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी बेटी को बरामद किए जाने की गुहार लगाई। नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की प्रेमी युगल का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!