बुलन्दशहर

अखंड हिंद फौज के कैंडिडेट ने निकाला जागरुकता मार्च 

देश भक्ति के रंग में सराबोर हुआ गांव सुरजावली

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ग्राम पंचायत सुरजावली में एस के पब्लिक स्कूल के अखंड हिंद फौज कैंडिडेट ने रविवार को जागरुकता रैली निकाली। सैन्य वेशभूषा में सजे कैंडिडेट ने अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोषों से समूचे गांव को देश भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई करते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया।

कैंडिडेट लक्ष्य और विवेक ने सभी को शीतल जल सेवा की। ग्राम प्रधान बकौरा प्रेम राज सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। रैली एस के पब्लिक स्कूल से शुरू होकर ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी के आवास पर पहुंचकर संपन्न हुई।

स्कूल डायरेक्टर रोहतास कुमार प्रधानाचार्य कृष्ण राजपूत ने बच्चों का मार्ग दर्शन किया।। ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी ने बच्चों के प्रयास को प्रेरणा दायक बताते हुए मुक्त कंठ से सराहना की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!