थाना प्रभारी ने लिया मौहर्रम रुट का जायजा विद्युत विभाग व थाना प्रभारी ने लिया मौहर्रम रुट का जायजा विद्युत विभाग

औरंगाबाद (बुलंदशहर)थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान ने रविवार को अधिनस्थों और कस्बे के गणमान्य लोगों के साथ पैदल भृमण करते हुए मौहर्रम रुट का जायजा लिया। उन्होने बिजली विभाग के अधिकारियों और नगरपंचायत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर मौहर्रम जुलूसों के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा,

थाना प्रभारी ने शांति समिति की बैठक के उपरांत मौहल्ला सादात स्थित इमामबाड़े में पहुंच कर मौहर्रम कमैटी के लोगों से मौहर्रम पर निकाले जाने वाले जुलूसों की जानकारी ली। तत्पश्चात समूचे रूट पर भृमण करते हुए नीचे लटके विद्युत तारों और पोल आदि को उंचा करने को कहा। नगर पंचायत के कर्मचारियों को बेहतर ढंग से साफ सफाई और गंदगी आदि तत्काल हटवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होने लोगों से सीधा संवाद करते हुए जुलूसों के दौरान संभावित समस्याओं को भी मालूम किया। तथा लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए शांति और सद्भाव बनाने में सहयोग की अपील की।
रिपोर्ट राजेंद्र अग्रवाल






