बुलन्दशहर
इंटरमीडिएट परीक्षा में अक्षिता अग्रवाल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया जनपद का मान

बुलंदशहर : रेनेसां स्कूल डीएम रोड बुलंदशहर की छात्रा अक्षिता अग्रवाल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। अक्षिता अग्रवाल पुत्री संजय गोयल की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है।






