बुलन्दशहर

टैक्नोलॉजी विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता में दीपांशी अव्वल 

अयान दूसरे व महक तीसरे पायदान पर ,आर के पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )आर के पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को कक्षा ग्यारह व बारहवीं के छात्र छात्राओं के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। स्कूली बच्चों ने अतिथियों का स्वागत गान करते हुए भावुक सत्कार किया। प्रबंधक शाहिद अली व प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि और तर्क शक्ति का विकास होता है। उनमें सार्वजनिक मंच पर एक वक्ता के रूप में अपनी बात कहने का साहस पैदा होता है,

टैक्नोलॉजी विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सारगर्भित विचार रखे।

निर्णायक मंडल ने अंकों के आधार पर कक्षा बारहवीं की छात्रा दीपांशी को प्रथम, कक्षा ग्यारह के छात्र अयान खान को द्वितीय तथा कक्षा बारहवीं की छात्रा महक को तृतीय घोषित किया।

विजेता मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत ने किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!