ग्रेटर नोएडा

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम रहा अति सराहनीय

ग्रेटर नोएडा:स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं शिक्षकों का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों और अभिभावकों के सतत सहयोग की सराहना की।

कक्षा 12 परीक्षा परिणाम (सत्र 2025-2026) का विवरण इस प्रकार है—

परीक्षा में सम्मिलित कुल छात्र-छात्राएँ=76,90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी=11,80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले,विद्यार्थी=30,70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी=53,प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थी=73

विद्यालय के प्रमुख स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी—

प्रज्ञा भारती – 98% प्रथम स्थान (कला संकाय में प्रथम स्थान), आदित्य कुमार सिंह – 94.8% (द्वितीय स्थान),अथर्व जैन – 94.8% द्वितीय स्थान (विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान),कौस्तुब सिंह – 94.6% (तृतीय स्थान),सृष्टि सिंघल– 94.6% (तृतीय स्थान),सोनाक्षी श्रीवास्तव- 94%(चतुर्थ स्थान), कबीर गुप्ता -93.8% (पंचम स्थान),सारा साध-93.4% छठा स्थान(कॉमर्स संकाय में प्रथम स्थान),यशवी सिंह- 90.8% (सातवां स्थान),आरव ठाकुर दत्त इस्सर- 90.6% (आठवां स्थान),आद्या गोस्वामी -90.4% (नवा स्थान),विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों की मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!