बुलन्दशहर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले अंकुर अग्रवाल 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षाविद नेशन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, व्यापारी सुरक्षा फ़ोरम के जिला महामंत्री एवं समाज सेवी अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

अंकुर अग्रवाल ने जनपद बुलंदशहर और औरंगाबाद के व्यापारियों के हितों, उनकी सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होने व्यापारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान, उनके सम्मान एवं हितों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

शिक्षाविद ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण व्यवस्था के विस्तार, शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार विमर्श किया। उन्होने क्षेत्र में शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराये जाने और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अग्रवाल ने इस मुलाकात को सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया। तथा उपमुख्यमंत्री द्वारा समय प्रदान करने और महत्वपूर्ण चर्चा करने का अवसर देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!