दनकौर

एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

बिहारी लाल इंटर कॉलेज में शिक्षकों से 23 तारीख को मतदान करने की अपील

बिलासपुर: एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल ने दनकौर कस्बे के बिहारी लाल इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं से संपर्क किया और 23 तारीख को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी ने किया। दिनेश गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षक खंड से श्रीचंद शर्मा और स्नातक खंड से उन्हें प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने शिक्षकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और आठवें वेतन आयोग सहित अन्य सुविधाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पेयजल और जनरेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

कॉलेज के प्रवक्ता कृष्ण कटियार ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक मतदान में भागीदारी करेंगे। उन्होंने विद्यालय में जनरेटर और छात्र-छात्राओं के लिए आरओ वाटर की व्यवस्था कराने की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में करीब दो हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजे कसाना, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, रघुपुरा मंडल अध्यक्ष सुनील, जिला उपाध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री दिनेश्वर दयाल, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, राजेंद्र भाटी, हरपाल सिंह, राजवीर सिंह, सुनील सिंह, हरिप्रकाश शास्त्री, जयप्रकाश, अनिल गोयल, राजकुमार शर्मा, नरेश शर्मा, अखिलेश नागर, अनुराग शर्मा, दिनेश भाटी और कासना मंडल अध्यक्ष उमेश भाटी, नगर पंचायत अध्यक्षा के प्रतिनिधि  व वरिष्ठ भाजपा युवा नेता दीपक सिंह अन्य पदाधिकारी व कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

रिपोर्टर घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!