दिल्ली जाने से रोक कर पुलिस ने किया किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट
प्रधानमंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

औरंगाबाद( बुलंदशहर )भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील लोधी एवं उनके साथियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। भाकियू नेता साथियों सहित दिल्ली प्रस्थान करने वाले थे। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील लोधी के अजीजाबाद मौहल्ला स्थित आवास पर शनिवार सुबह कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह मय पुलिस पार्टी पहुंचे। सुनील लोधी उस समय अपने आवास पर आये साथियों को साथ लेकर दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दिल्ली जाने से पहले ही उन सभी को हाउस अरेस्ट कर दिया। सुनील लोधी ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे तानाशाही और लोकतंत्र का गला घोंटा जाना करार दिया। उनका कहना था कि वो शांति पूर्वक अपनी बात रखने दिल्ली जा रहे थे उनको हाउस अरेस्ट क्यों किया जा रहा है।बाद में उन्होने पुलिस अधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे किसानों का शोषण रुकवाये जाने, धान को घोषित समर्थन मूल्य से कम रेट पर खरीदने वालों पर कड़ी कार्रवाई कराने, वर्षा में बेकार हुई धान फसल का मुआवजा दिलाने और गन्ने का रेट कम-से-कम पांच सौ बीस रुपए प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की गई है। साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर किसान आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
सुनील लोधी के अलावा रिंकू लोधी सोनपाल लोधी राजपाल हितेश दिग्पाल प्रमोद राजेन्द्र वीरेंद्र सोनी नियादर मुकेश लोधी चमन, चंद्र, गगन, राजू, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






