बुलन्दशहर

राइम एवं सिंगिंग प्रतियोगिता में अंश बसंल अव्वल 

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में आयोजित इंग्लिश राइम एवं सिंगिंग प्रतियोगिता में प्री-नर्सरी में अंश बसंल अव्वल रहे। नर्सरी में कार्तिक एल के जी में मिशिका यूकेजी में लव कक्षा एक में वैदिक व कक्षा दो में शानवी पहले स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शुरू से ही आत्मविश्वास एवं मंचप्रस्तुति की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के साथ साथ अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि विकसित किया जाना है।

कक्षा प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए इंग्लिश राइम एवं कक्षा एक व दो के बच्चों के लिए इंग्लिश सिंगिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नन्हे मुन्नों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी अभिभावकों शिक्षक शिक्षिकाओं को मंत्रमुग्ध कर दिखाया।

निर्णायक मंडल ने प्री-नर्सरी में अंश बसंल, नर्सरी में कार्तिक वर्मा, एलकेजी में मिशिका सिंघल तथा यूकेजी में लव को प्रथम घोषित किया।

कक्षा एक में वैदिक गुप्ता और कक्षा दो में शानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी लोकेश वर्मा बबिता सिंह एवं अवनी शामिल रहे।

प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने प्रतिभागियों के उत्साह और लगन की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास ही सफलता की एक मात्र कुंजी है। बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु उन्हें गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!