बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज(एनसीसी) की इकाई ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

दनकौर:बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ड्रिल में प्रथम स्थान और खेलों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विद्यालय की एनसीसी अधिकारी रूबी चौधरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूर्ण कर विद्यालय आने पर सभी कैडेट को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
शिविर में कैडेटों ने ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आपदा प्रबंधन, योग एवं शारीरिक प्रशिक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों ने अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ किया।

शिविर से लौटने पर वंदना सत्र में विद्यालय परिवार ने सभी कैडेटों का स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।






