भारत राष्ट्रीय सेवक संघ ने “पंच परिवर्तन” विषय पर महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक का किया आयोजन

नोएडा:”राष्ट्र हितं सर्वोपरि | राष्ट्र प्रथम” के उद्घोष के साथ भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा “पंच परिवर्तन” विषय पर एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पूर्व पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय प्रोफेसर डॉ. विक्रम सिंह जी के निज आवास, नोएडा में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री सतीश चन्द्र वाधवा जी ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) विनोद नागर जी द्वारा किया गया।
बैठक में मेजर जनरल प्रवीण कुमार जी, लेफ्टिनेंट जनरल एस. कुलकर्णी जी, श्री सतीश चन्द्र वाधवा जी, जस्टिस एस.एन. श्रीवास्तव जी,मेजर जनरल बी.के. तिवारी जी, लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली जी, डॉ. देवेन्द्र पाण्डेय जी, आई.ए.एस. अधिकारी,श्री संजय अरोड़ा जी, वरिष्ठ आई.पी.एस. एवं दिल्ली पुलिस कमिश्नर,ब्रिगेडियर डॉ. भुवनेश चौधरी जी, भारतीय थल सेना,श्री ए.के. गोयल जी, आई.एफ.एस. ,श्री जयंत डी.डी. जी, सेक्रेटरी, भारत सरकार, प्रोफेसर डॉ. विक्रम सिंह जी, पूर्व डीजीपी, उत्तर प्रदेश, विशिष्ट महानुभावों ने सहभागिता की,
इस बैठक में सामाजिक समरसता– भेदभाव मुक्त समाज का निर्माण,कुटुंब प्रबोधन – पारिवारिक मूल्यों का संरक्षण, पर्यावरण – प्रकृति संरक्षण एवं जल-जंगल बचाओ,स्वदेशी आचरण – स्वदेशी जीवनशैली को अपनाना,नागरिक कर्त पंच परिवर्तन के 5 आयामों पर भी गहन मंथन हुआ,
प्रोफेसर विनोद नागर जी ने मंच संचालन करते हुए कहा कि जब देश के रक्षक, न्याय के प्रहरी और प्रशासन के स्तंभ एक मंच पर राष्ट्र चिंतन के लिए बैठते हैं, तो भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। पंच परिवर्तन कोई नारा नहीं, राष्ट्र निर्माण का रोडमैप है।
पूर्व डीजीपी डॉ. विक्रम सिंह जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के सम्मानित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने एक स्वर में “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को दोहराया,






