मेरठ घटना को लेकर भाकियू (कृषक) ने ज़िलाधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन कृषक के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर के नेतृत्व मे मेरठ मे किसान नेता दिग्विजय भाटी एवं मोहित जाटव के साथ मेरठ पुलिस की बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौंपा इस संबंध में सगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने कहा की जिस तरीक़े से किसान नेता के साथ पुलिस ने बर्बरता की है उस घटना में शामिल पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों पर निलंबित कर मुकदमा दर्ज किया जाये इस घटना से किसानों मे रोष व्याप्त है इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट जीतू गुर्जर ने कहा की देश का किसान एक जूट है ऐसी घटना मानवता को शर्मसार करती है,
इस मौके पर कृष्ण नागर , हरेंद्र नागर , एडवोकेट जीतू गुर्जर, सरजीत नागर , जितेंद्र नागर , अरविन्द पहलवान, देवेंद्र कसाना , प्रमोद तोगड, मनीष शर्मा,विशाल प्रताप ,सर्वेंद्र यादव ,अखिलेश शर्मा ,संतोष चौधरी ,अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे,






